यवतमाल में भाजपा कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला

यवतमाल: समाचार ऑनलाइन – महाराष्ट्र के यवतमाल में भाजपा कार्यकर्ता पर आज दोपहर डेढ़ बजे के आसपास जानलेवा हमला किया गया। घायल निलेश मस्के को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, आर्णी ग्रामीण अस्पताल के सामने मस्के पर एक शख्स ने लोहे की रॉड हमला बोला। हमलावर की पहचान तहसील म्हसोला निवासी संजय देठे के रूप में हुई है। आरोपी बुलेट पर सवार होकर आया था और वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गया।

पीड़ित निलेश मस्के केलापुर-आर्णी के भाजपा विधायक प्रा. राजू तोडसाम का करीबी है। इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में तनाव निर्मित हो गया है।