नागपुर में अलीगढ़ जैसी घटना, साढ़े तीन साल की मासूम से दुष्कर्म

नागपुर : समाचार ऑनलाईन – माता-पिता के काम पर जाने के बाद घर में रह रही साढ़े तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यह शर्मनाक घटना नागपुर में घटी है। मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाला 25 वर्षीय आरोपी फरार है। मिली जानकारी के अनुसार नागपुर के वाड़ी क्षेत्र में साढ़े तीन वर्ष की बेटी को घर पर रखकर दंपति काम पर गए थे। माता-पिता के काम पर जाने के बाद यह मासूम पास के बच्चों के साथ खेलने में मंग्न हो गई।

इसी दौरान वहां पहुंचे आरोपी भूषण दहाट उसे बहला फूसला कर वहां से दूर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
मात्र साढे तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म होने की घटना से वाड़ी परिसर में गुस्सा और आक्रोश भड़क गया है। मासूम से दुष्कर्म करने के बाद आरोपी फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव है।