पिंपरी चिंचवड़ पुलिस के लिए चुनौती बनी तोड़फोड़ की वारदातें

पिंपरी। समाचार ऑनलाइन
 
निगड़ी में दिनदहाड़े 10 वाहनों में तोड़फोड़; तीन दिन में दूसरी वारदात
नया पुलिस आयुक्तालय शुरू होने के बाद से कुछ दिनों तक थमा रहा तोड़फोड़ का सिलसिला फिर शुरू हो चुका है। मंगलवार को निगड़ी में पति- पत्नी के साथ मारपीट करते हुए सात वाहनों में तोड़फोड़ की वारदात के बाद शुक्रवार की दोपहर पुनः निगड़ी में ही 8 से 10 महंगे वाहनों में तोड़फोड़ की गई। दोपहियों पर सवार होकर आए 15 से 18 नकाबपोश युवकों ने साईनाथनगर में दिनदहाड़े यह तोड़फोड़ मचाई है। तोड़फोड़ का पुनः शुरू हुआ सिलसिला पिंपरी चिंचवड़ पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहा है।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’7984811c-bd8f-11e8-bfa0-bd8a1ae65802′]
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दोपहर सवा दो बजे के करीब दोपहियों पर सवार होकर 15 से 18 युवकों ने साईनाथ नगर में हुड़दंग मचाया। इन सभी ने अपने चेहरे रूमालों से बांध रखे थे और उनके हाथों में रॉड, डंडे, हॉकी स्टिक, तलवार, कोयते जैसे घातक हथियार थे। यहां पहुंचकर इन बदमाशों ने बाहर सड़क पर पार्क किये गए वाहनों में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। आठ से 10 वाहनों को नुकसान पहुंचाकर इलाके में दहशत फैलाने के बाद सभी बदमाश भाग गए। इस तोड़फोड़ में वॅगनर, झायलो, स्कॉर्पिओ, फॉर्च्युनअर, दोपहिये आदि वाहनों का काफीloss हुआ है।
 [amazon_link asins=’B00NGBBEKA,B073H4P462′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’9088afbb-bd8f-11e8-bf8f-d535293e52cc’]
घटना की जानकारी प्राप्त होने के बाद निगड़ी पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और बदमाशों की तलाश में जुट गई है।इससे पहले मंगलवार की शाम साढ़े चार बजे निगड़ी के ही मिलिंदनगर में एक दंपति के साथ मारपीट करते हुए सात वाहनों में तोड़फोड़ किये जाने की वारदात हुई। इस बारे में संतोष यशवंत गायकवाड (40) की शिकायत के आधार पर निगड़ी पुलिस ने अक्षय गायकवाड, अंबादास सुर्यवंशी, रवी कुऱ्हाडे, राहुल महानोर और उनके अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पिंपरी चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय शुरू होने के बाद कुछ दिनों तक थमा रहा तोड़फोड़ का सिलसिला पुनः शुरू होने से पुलिस की कार्यक्षमता पर सवालिया निशान लग गया है।