23 अक्टूबर के हमले का भारतीय सेना ने लिया बदला

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन 

पाक सेना की हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारतीय सेना ने पुंछ सेक्टर के पास एलओसी पर दुश्मन सेना के प्रशासनिक मुख्यालय को निशाना बनाया है। गौरतलब है कि 23 अक्टूबर को पुंछ आदि इलाकों में पाकिस्तान ने गोले दागे थे, यह कार्रवाई उसी का जवाब है।

जवानों द्वारा की गई इस कार्रवाई की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं। इससे पहले भी पाक को सबक सिखाने के लिए भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। इसके तहत 29 सितम्बर2016 हमारे जवानों ने पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर में घुसकर करीब 40 आतंकवादियों और 2 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया था। इस साल सर्जिकल स्ट्राइक के दो साल पूरे होने पर सरकार ने इसे दिवस के रूप में मानाने का आदेश दिया है।