भारत-आयरलैंड का 10% के हिसाब से व्यापार बढ़ रहा

पुणे : समाचार ऑनलाईन –  पुणे शहर जैसी लगभग 50 लाख की आबादी वाले आयरलैंड व भारत के बीच का व्यापार हर साल 10 से 12 फीसदी बढ़ रहा है और वर्तमान में यह 1600 करोड़ रुपये हो गया है। दुनिया की वित्तनीति में भारत के बढ़ते महत्व को ध्यान में रखकर हमने 6 महीने पहले मुंबई में अलग वाणिज्य दूतावास (काउंसलेट) शुरू किया, जिससे फायदा हो रहा है। यह जानकारी आयरलैंड के काउंसल जनरल जेरी केली तथा आईडीए (इन्वेस्टमेंट एंड डेवलपमेंट एजेंसी) आयरलैंड की भारत की निदेशक तनाज बुहारीवाला ने दै।ङ्घआज का आनंदफ को दी।

आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर के पिता मुंबई के हैं तथा जेरी केली के अधीन महाराष्ट्र, गुजरात व गोवा क्षेत्र हैं। शिक्षा, प्रौद्योगिकी, कृषि, उत्पादन के लिए जरूरी कच्चा माल, फार्मा, वस्त्रोद्योग, पर्यटन, एयरक्राफ्ट लीजिंग  आदि क्षेत्रों में दोनों देश एक-दूसरे का सहयोग कर रहे हैं। भारत की टॉप सिक्स आईटी कंपनियों ने उनके कार्यालय डब्लिन में स्थापित किये हैं तथा अंग्रेजी भाषा कौशल की वजह से हमारे देश में रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं। आयरलैंड की ओर से होने वाला आयात अधिक होने से भारत को फायदा हो रहा है। ब्रिटिश-आयरिश वीजा विषयक नियम सुविधाजनक रहने से ब्रेक्जिट का अधिक असर महसूस नहीं होगा।

उन्होंने बताया कि आयरलैंड ने हाल ही में फाइव-जी टेक्नोलॉजी को अनुमति दी है तथा हुआवेई जैसी चीनी कंपनियां भी हमारे यहां सेवा दे रही हैं। 5-जी से स्वास्थ्य को खतरा पहुंचने वाली बातों के कोई मायने नहीं हैं, क्योंकि माइक्रोवेव के आने पर भी इसी तरह की चिल्लाहट मची थी। हमारे यहां सुरक्षा व स्वास्थ्य विषयम नियम कड़े होने से इस तरह का डर बेबुनियाद है।

आयरलैंड में साहसिक पर्यटन हेतु आने वाले भारतीयों की संख्या अधिक
जेरी ने कहा कि आयरलैंड में साहसिक पर्यटन हेतु आने वाले भारतीयों की संख्या अधिक है। ङ्गगेम ऑफ थ्रोन्सफ व ङ्गएक था टायगरफ जैसी बहुचर्चित निर्मितियों की शूटिंग आयरलैंड में हुई है और इस वजह से वे स्थान देखने के लिए पर्यटक बड़ी संख्या में आते हैं। एडवेंचर टूरिज्म के लिए आने वाले पर्यटक आयरलैंड को पसंद करते हैं और पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है।