चंद्रयान-2 लॉन्च के साथ भारत होगा चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश

नई दिल्ली | समाचार ऑनलाइन 
भारत का चंद्रयान-2 की आख़िरकार तारीख तय हो गई है। इसरो ने ऐलान किया है कि चंद्रयान-2 मिशन को अगले साल जनवरी में लॉन्च किया जाएगा। इस से पहले मिशन लॉन्च की तारीख कई बार रखी गई और टल भी गई। चंद्रयान-2 को अक्टूबर के पहले सप्ताह में भेजा जाना था, लेकिन फिर उसे दिसंबर, 2018 तक टाल दिया गया। इसरो ने बताया कि मार्च 2019 से पहले 19 स्पेस मिशन लॉन्च किए जाएंगे।
चंद्रयान-2 मिशन लॉन्च के साथ ही भारत चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश बन जाएगा। मिशन में देरी की वजह तकनीकी समस्या बताई जा रही है। पर अब जल्द ही भारत का सपना पूरा होने वाला है।
[amazon_link asins=’B00BSE5WQ4′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’57813913-aabc-11e8-94f5-7331f4660499′]
इसरो के अध्यक्ष ने कहा कि, ‘जनवरी 2019 में GSLV-Mk-III-M1 के जरिये चंद्रयान-2 का मिशन लॉन्च किया जाएगा। चंद्रयान-2 का व्यापाक वजन बढ़कर 3.8 टन हो गया है। हमने जीएसएलवी में बदलाव करके नए वर्जन के साथ इसे लॉन्च करने की योजना बनाई है। ये मिशन 3 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा और 16 फरवरी को ये लैंड होगा। इस मिशन के तहत भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो पहली बार अपने यान को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतारने की कोशिश करेगा। भारत के चंद्रयान-1 अभियान ने ही पहली बार चांद पर पानी की खोज की थी।
बता दें कि अब तक अमेरिका, रूस और चीन पहले ही चांद पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। अब चांद तक पहुंचने की रेस में दो एशियाई देश भारत और इजरायल हैं।