पुलिस और पब्लिक के बीच की दूरियां घटाने की पहल शुरू

पिंपरी। समाचार ऑनलाइन
 
पिंपरी चिंचवड़ में पुलिस बनेगी ‘फोन अ फ्रेंड’ और दरवाजे पर भी देगी दस्तक
पिंपरी चिंचवड़ पुलिस आयुक्त की कमान संभालने के साथ ही आरके पद्मनाभन ने जैसी घोषणा की थी, ठीक वैसे ही पुलिस और पब्लिक के बीच की दूरियां घटाने की पहल शुरू हो गई है। ‘चौकी में नहीं चौक पर’ के अनुसार शहर के प्रमुख चौकों पर पुलिस टीमें नजर आने लगी है। अब पब्लिक से नजदीकियां बढाने के लिहाज से ‘फोन अ फ्रेंड’ और ‘पुलिस आपके द्वार’ नामक नए उपक्रम चलाए जाएंगे। मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में खुद पुलिस आयुक्त पद्मनाभन ने इसकी आधिकारिक घोषणा की।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’3cd63b00-c0bb-11e8-9466-7364fdfe69d7′]
लोग पुलिस के पास जाने से घबराते और कतराते हैं, इसकी वजह भरोसे का अभाव। पुलिस के प्रति लोगों में भरोसा दृढ़ हुआ तो ही शहर में अमन और कानून व्यवस्था बनाए रखना संभव होगा। लोगों में यही भरोसा निर्माण करने के लिए अलग- अलग उपक्रम चलाये जा रहे हैं। पुलिस को चौकी में नहीं चौकों में होना चाहिये, इसकी अमलबाजी के बाद अब ‘फोन अ फ्रेंड’ योजना शुरू की जा रही है। इसके तहत घटना या दुर्घटना छोटी हो या बड़ी कंट्रोल रूम में कॉल मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचेगी। इसके लिए सात- सात कर्मियों की टीमें बनाई गई हैं। अगर घटना बड़ी है तो टीम भी बढ़ाई जाएगी।
रेलवे स्टेशन पर गुम हुई महिला की पर्स पुलिस ने सही सलामत लौटाया

[amazon_link asins=’B00ATB2RY2,B07DYVNDBN’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’73557e25-c0bb-11e8-8519-ef6be3f2ea89′]
हर कॉल पर पुलिस पहुंचने लगेगी तो अपराध पर नियंत्रण आने के साथ ही लोगों का भरोसा भी बढ़ेगा। यह विश्वास जताते हुए पुलिस आयुक्त आरके पद्मनाभन ने लोगों से पिंपरी चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय के कंट्रोल रूम में 020-2745 0888/ 020-27450666 पर संपर्क करने की अपील की है। इसके साथ ही ‘पुलिस आपके द्वार’ योजना शुरू की जा रही है जिसके तहत शहर की बड़ी सोसाइटी, बस्ती, कंपनी और अन्य चुनिंदा जगहों पर शिकायत पेटी रखी जायेगी। इससे लोगों को अपनी शिकायत के लिए पुलिस चौकी या थाने जाने की जरूरत नहीं। शिकायत पेटी में मिली लिखित शिकायत एक निर्धारित किये जाने वाले दिन पर देखी जाएगी और उसके निवारण के लिए उठाए गए कदम के बारे में शिकायतकर्ता को सूचित किया जाएगा।

[amazon_link asins=’B075M6NM64,B019XSHJWG’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’97e51ec6-c0bc-11e8-a81e-870f37a33167′]

पुणे: आगामी चुनावों में महिलाओं को ज्यादा सीटें मिले: फौजिया खान
ट्रैफिक में सुधार लाने के लिहाज से लापरवाह और अनुशासनहीन वाहनचालकों से उनके घर जाकर जुर्माना वसूलने की कार्यवाही शुरू हो गई है। अगर कोई ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता है तो ट्रैफिक पुलिस उसके सबूत जुटाकर उसके घर जाकर जुर्माना वसूल करेगी। इसकी शुरुआत अगले सप्ताह से की जा रही है, यह भी पुलिस आयुक्त ने बताया। पिंपरी चिंचवड़ औद्योगिक नगरी के तौर पर पहचाना जाता है यहाँ आईटी कंपनियां भी भारी संख्या में है। नौकरी और पढ़ाई के लिए किराये पर रहने और पेइंग गेस्ट बनकर रहने का प्रचलन भी ज्यादा है। इसे ध्यान में रख किराएदार, पेइंग गेस्ट और होस्टल में रहने वाली महिलाओं का प्रमाण भी ज्यादा है। इन लोगों तक पहुंच कर उनसे उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल कर उन्हें तत्काल मदद उपलब्ध कराई जाएगी।