रेलवे स्टेशन पर गुम हुई महिला की पर्स पुलिस ने सही सलामत लौटाया

पुणे | समाचार ऑनलाइन
लोकल पकड़ने की जल्दबाजी में खड़की रेलवे स्टेशन पर महिला अपनी पर्स भूल गई थी, खड़की रेलवे पुलिस ने पर्स को अपने हिरासत में रखते हुए पर्स के अंदर तलाशी की थी। जिसमें मोबाइल, कैश, सोने के गहने ऐसा कुल मिलाकर 90 हजार रुपए का माल था। पुलिस ने महिला का पर्स उसके भाई को सही सलामत लौटाया था।

अब छेड़छाड़ मामले में सामने आई हिंजवड़ी पुलिस की लापरवाही

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’87a55740-c0ba-11e8-8317-c38e227329e4′]

अधिक जानकारी अनुसार श्रीदेवी राजेंद्र सत्तरगी (खोपोली) अपने दो बच्चे और भाई सहित खड़की में आयी थी। शनिवार (दि. 22) की सुबह 10 बजे के करीब वापस खोपोली जा रही थी। लोकल का इंतजार करते समय महिला ने रेलवे स्टेशन पर बने बेंच पर अपनी बैग रखी थी। लोकल के आते ही जल्दबाजी में लोकल पकड़ने की गड़बड़ में बच्चों को लेकर लोकल में चढ़ गई थी। इस दरम्यान पर्स रेलवे स्टेशन पर ही छूट गई थी।

पुणे : शातिर अपराधी पिस्तौल सहित गिरफ्तार

[amazon_link asins=’B0756VRJ1X,B0756RCTK1′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=”]

सहायक फौजदार आर. एन. जोशी और पुलिस सिपाही एम.बी. भोई यह प्लेटफॉर्म पर पेट्रोलिंग कर रहे थे। तभी उन्हें यह खोयी हुई पर्स दिखाई दी थी। वह यह पर्स को लेकर पुलिस चौकी में आए थे और पर्स में रखे मोबाइल में फोन आने की घंटी बजी। महिला का भाई इस दौरान फोन कर रहा था, महिला के भाई भीमाशंकर लांबजरे ने इस दौरान पुलिस को बताया कि यह पर्स उसकी बहन का है। कासारवाडी स्टेशन में उतरकर पर्स लेने की बात महिला के भाई ने पुलिस को कही और पुलिस ने महिला का बैग भाई को सुपुर्द किया। बैग में 54 हजार 940 रुपए कैश, सोने की चैन व मोबाइल ऐसा मिलाकर कुल 90 हजार रुपए का माल था। पुलिस ने महिला से इस बारे में पुष्ठि कर बैग महिला के भाई को सुपुर्द की।