शादी के बाद 450 करोड़ के बंगले में रहेंगीं ईशा अंबानी

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – मुकेश और नीता अंबानी की बेटी ईशा की शादी 12 दिसंबर को आंनद पीरामल से हो रही है। ईशा और आनंद उदयपुर में शादी से पहले की रस्में निभाने के बाद मुंबई में शादी रचाएंगे। दोनों की सगाई इटली के लेक कोमो में हुई थी। यह सेलिब्रेशन 3 दिनों तक चला था।

सगाई के बाद ईशा-आनंद की शादी का सोने जड़ा हुआ कार्ड भी खूब वायरल हुआ। इस कार्ड की कीमत 3 लाख रुपए प्रति कार्ड बताई जा रही है। इन सबके बाद अब ईशा-आनंद का घर चर्चा का विषय बना हुआ है।

दोनों शादी के बाद मुंबई की Gulita बिल्डिंग में शिफ्ट होंगे। खास बात यह है कि अपार्टमेंट अजय पीरामल और स्वाति पीरामल जो ईशा के सास-ससुर हैं, उनकी  तरफ से उन्हें शादी का तोहफा होगा। पीरामल परिवार ने 2012 में यह प्रॉपर्टी खरीदी थी। इसकी कीमत 450 करोड़ रुपए है।

Gulita 50,000 स्कवेयर फीट में फैला है। इस इमारत में 5 फ्लोर हैं और सामने अरब सागर का बेहद खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। घर का काम 1 दिसंबर तक खत्म करने की डेडलाइन दी गई है। इसके बाद  बंगले में भव्य पूजा की जाएगी। इसमें पार्किंग के लिए तीन बेसमेंट हैं।