ईशा अंबानी की शादी का शाही कार्ड, सोने से हुई कढ़ाई 

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – शाही सेलिब्रेशन के लिए मशहूर मुकेश अंबानी और परिवार एक और ग्रैंड सेलिब्रेशन की तैयारी में लगा है। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। इस शादी में सब कुछ खास होगा यहां तककि ईशा की शादी का कार्ड भी बिलकुल शाही अंदाज में बनाया गया है।

 

यह एक बॉक्स जैसा है जिसे खोलते ही ‘IA’ लिखा दिखेगा, जिसका अर्थ है ईशा-आनंद। बॉक्स के अंदर एक डायरी है, जिसमें शादी का निमंत्रण दिया गया है, साथ ही शादी से संबंधित कार्यक्रम की  जानकारियां लिखी गई हैं।

इसमें एक और पिंक कलर का बॉक्स मौजूद है, जिस पर सोने से कढ़ाई की गई है। इसे खोलने पर गायत्री मंत्र बजता है। इसके भीतर 4 अन्य छोटे बॉक्स हैं, जिनमें मां गायत्री की तस्वीरें हैं। निमंत्रण पत्र को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि शादी कितनी शाही होगी। ईशा और आनंद की शादी 12 दिसंबर को होगी। इसकी जानकारी मुकेश और नीता अंबानी ने कुछ दिन पहले ही दी थी।