अब से यहाँ महिलाओं को दिन में नाइटी पहनने पर भरना पड़ेगा जुर्माना

गोदावरी | समाचार ऑनलाइन – आंध्र प्रदेश से महिलाओं के नाइटी पहनने को लकेर अजीबो गरीब नियम बनाने की बात सामने आया है।  आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले के एक गांव में महिलाओं के दिन में नाइटी पहनने पर पांबदी लगाई गई है और अगर कोई महिला नियम का उल्लंघन करती है तो उससे जुर्माना भरना पड़ेगा। यह तथाकथित नियम बनाने का फैसला टोकालापल्‍ली गांव के बुजुर्गों ने लिया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस गांव में बुजुर्गों ने तय किया है कि, महिलाओं को सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक नाइटी नहीं पहनने चाहिए। अगर कोई नियम का पालन नहीं करता है तो उसपर 2000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा नियम का पालन करवाने के लिए रणनीति भी बनाई गई है।
क्या है रणनीति –
अगर कोई शख्स किसी महिला के दिन में नाइटी पहनने की जानदारी गांव के बुजर्गों को देता है तो उसे 1 हजार रुपए के इनाम से नवाजा जाएगा। यह भी कहा जा रहा है कि, जुर्माना से एकत्रित पैसों का इस्तेमाल गांव के विकास के लिए किया जाएगा। इस गांव की आबादी करीब 36 हजार है।  इस तरह के अजीबोगरीब नियम की खबरें जब सामने आईं तो तहसीलदार सुंदर राजू और पुलिस सब इंस्पेक्टर विजय कुमार ने हालात के जायजा लेने के लिए गांव के दौरा किया। हालांकि, इस दौरान सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि कोई महिला इस तथाकथित नियम का विरोध करने के लिए आगे नहीं आई।
इस पर एक महिला ने कहा कि, महिलाओं पर जुर्माना लगाने का ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है यह सिर्फ अफवाह है। गांव में महिलाओं ने दिन में रात के कपड़े न पहनने का फैसला किया और इस बारे बुजर्गों को सूचित किया। यह उस वक्त था जब उन्होंने एक खास समय सीमा तय की। लेकिन महिलाओं से जुर्माना वसूल करने का कोई ऐसा नियम नहीं है।