समलैंगिकता पर आधारित है यह बॉलीवुड फ़िल्में

नई दिल्ली। समाचार ऑनलाइन 
समलैंगिकता पर भारत में लंबे समय से बहस चलती आ रही थी। आज सुप्रीम कोर्ट की 5 जजों की बेंच ने आज समलैंगिता पर एतिहासिक फैसला दिया है। भारत में अब समलैंगिकता अपराध नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने आईपीसी की धारा 377  को अवैध करार दिया है। भले ही कानून ने अब जा कर इस मुद्दे पर अपनी प्रक्रिया दी है, लेकिन हिंदी सिनेमा कई सालों से इस मुद्दे पर कहानियां दिखते आ रहे है।
बॉलीवुड में लगभग पिछले दो दशकों से इस मुद्दे पर फिल्में बन रहीं हैं। शुरुआती दौर में कुछ फिल्मों को जनता का विरोध और नाराजगी झेलना पड़ा, लेकिन आज ऐसे फिल्म जनता द्वारा बड़े आराम से स्वीकार किए जा रहे हैं। ऐसी ही कुछ खास फिल्मों के बारे में जानते है, जो इस विषय पर हमें और आपको सोचने पर मजबूर कर देतीं हैं –
अलीगढ़
यह एक ऐसी फिल्म है जिसमें मनोज वाजपेयी ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर का किरदार निभाया है। मनोज का एक रिक्शे वाले के साथ वीडियो वायरल हो जाता है और यह बात  पूरे शहर में बात आग की तरह फैल जाती है। जिसके बाद मनोज को शहर और नौकरी छोड़ कर जाना पड़ता है। समाज का एक भयानक चेहरा इस फिल्म में दिखाया गया है। यह फिल्म सत्य घटना पर आधारित है।
[amazon_link asins=’B079YJQ869,B078FZJD5F’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’7bcfa268-b1d7-11e8-bd69-15d173465b2a’]

कपूर एंड संस

फेमस पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान इस फिल्म में गे हैं जो राहुल कपूर के किरदार में नजर आए है।  इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे समलैंगिक लोगों की जिंदगी भी सामान्य लोगों की तरह उतार चढ़ाव से भरी होती है। साथ ही यह भी दिखाया गया है ऐसे लोगों को उनके परिजन तक नहीं समझते।

फैशन

इस फिल्म में समीर सोनी ने एक गे के किरदार में नज़र आए है। इसमें बताया गया है कि, हाई सोसाइटी से होने के बावजूद समाज ऐसे लोगों को किस नज़रिए से देखती है कि, कोई भी इंसान डिप्रेशन में जा सकता है।
फायर
इस फिल्म को दीपा मेहता ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में शबाना आजमी और नंदिता दास के रिश्ते को दिखाया गया है। फिल्म में दिखाए गए बोल्ड सिन के वजह से फिल्म को काफी विरोध का सामना करना पड़ा था।
 [amazon_link asins=’B01H3QVYD0,B079TP8NRB’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’90fd3baf-b1d7-11e8-bd84-2d44d327f614′]
बॉम्बे टॉकीज 
इस फिल्म में तीन कहानियां दिखाई गई है। पहली कहानी में दिखाया गया है कि, कैसे नै पीढ़ी के लोग खुद के गे या लेस्बियन होने की बात कितने आराम से स्वीकार करते है। पर कई लोग ऐसे भी होते है जो झूठ बोलते है और दूसरों को जिंदगी बर्बाद कर देते है।  फिल्म में बिलकुल ऐसा ही  दिखाया गया है।
माय ब्रदर निखिल
इस फिल्म में गे कपल के बिच का प्यार दिखाया गया है। इस फिल्म में संजय सूरी ने निखिल का किरदार निभाया है। इस फिल्म में एड्स के बारे में भी दिखाया गया है। जिसके बाद समाज उन्हें स्वीकार नहीं करता।
[amazon_link asins=’B07D7ZH33T,B01N3CW73G’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’a94a64db-b1d7-11e8-b9c7-d36d9e26c41b’]