कारखाने में मशीन का जॉब लगने से दो कामगारों की मौत

पुणे । समाचार ऑनलाइन

पुणे के शिरूर की घटना

कारखाने में मशीन पर काम करते समय जोर से निकले हुआ जॉब लगने से गंभीर रूप से घायल हुए दो कामगारों की मौत हो गई। यह घटना गुरूवार की सुबह पुणे के शिरूर तहसील स्थित सणसवाड़ी में हुई।

मिली जानकारी के अनुसार घटना में रूपेश कुमार ब्रिजकिशोर सिंह (28) तथा कालुराम किसन सालुंके (45) की मौत हो गई है। घटना को लेकर शिक्रापुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। सणसवाड़ी में पी. वाई. एन. एटो नामक कारखाना है। कारखाने मंे कुल 70 कामगार काम करते हैं। गुरूवार की सुबह पहली शिफ्ट में कारखाने में 20 हेल्पर तथा 25 मशीन ऑपरेटर काम कर रहे थे। सुबह करीब आठ बजे मशीन से बड़ी आवाज आई।
[amazon_link asins=’B079YJQ869,B078FZJD5F’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’ffb76ab4-b1d9-11e8-a719-23ac1f05d5d1′]

कारखाने के सुपरवायजर सचिन सावंत ने जाकर देखा तो उन्होंने पाया कि मशीन से निकले हुए जॉब से रूपेश और कालुराम गंभीर रूप से घायल हुए हैंं। सावंत ने दोनों को तत्काल शिक्रापुर स्थित निजी अस्पताल मंे भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने जांच कर रूपेश को मृत घोषित किया। कालुराम को इलाज के लिए वाघोली स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे भी मृत घोषित किया। रूपेश मुल बिहार के शिवान जिले में स्थित जलपुरवा का निवासी थी वहीं कालुराम शिरूर के तलेगांव ढमढेरे का निवासी था।