इस खिलाड़ी की बायोपिक में नजर आएंगी जैकलीन!

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – प्रियंका चोपड़ा और श्रद्धा कपूर के बाद अब जैकलीन फर्नांडिस भी अब जल्दी ही बायोपिक में नजर आने वाली हैं। खबरों के अनुसार जैकलीन भारतीय साइक्लिस्ट ‘देबोराह हेरोल्ड’ के जीवन पर बन रही फिल्म में लीड रोल निभाएंगी। सूत्रों के अनुसार जैकलीन को फिल्म की स्क्रिप्ट बेहद पसंद आई है। साथ ही उन्होंने फिल्म के लिए मौखिक हामी भी दे दी है।

देबोराह की कहानी बहुत ही प्रेरणादायक है और इस रोल के लिए जैकलीन को कड़ी ट्रेनिंग लेनी पड़ेगी। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होने की उम्मीद है। 23 वर्षीय भारतीय साइक्लिस्ट देबोराह का जन्म अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर हुआ था। देबोराह ने कई प्रतियोगिताएं जीती हैं और इन दिनों 2020 में होने वाले टोक्यो ओलिंपिक की तैयारी कर रही हैं।

जैकलीन इन दिनों 2016 की कन्नड़ फिल्म ‘किरिक पार्टी’ के रीमके में काम कर रहीं है। इस फिल्म में जैकलीन के साथ आर्यन भी नजर आएंगे। साथ ही जैकलीन ने पॉला हॉकिंस के नॉवल ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ की हिंदी रीमेक के लिए हामी भर दी है।