बहन की मौत के लिए सुनील पाल ने अस्पताल को ठहराया ज़िम्मेदार

वर्धा | समाचार ऑनलाइन – प्रसिद्ध कॉमेडियन सुनील पाल ने आरोप लगाया है कि आचार्य विनोबा भावे अस्पताल की लापरवाई के चलते उनकी बहन की मौत हुई। वर्धा के सावंगी स्थित इस अस्पताल में सुनील की बहन का पिछले दो दोनों से इलाज चल रहा था। सुनील का कहना है कि डॉक्टरों ने उनकी बहन का ठीक से इलाज नहीं किया। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टरों द्वारा आयसीयू में भर्ती मरीजों का इलाज किया जाता है, जबकि अनुभवी डॉक्टरों को यह ज़िम्मेदारी संभालनी चाहिए। सुनील ने इस संबंध में एक वीडियो भी बनाया है।

जानकारी के अनुसार, सावंगी अस्पताल के इलाज से संतुष्ट नहीं होने पर सुनील अपनी बहन को नागपुर के एक अस्पताल ले गए थे। लेकिन उनकी बहन को बचाया नहीं जा सका। उनका कहना है कि यदि आचार्य विनोबा भावे अस्पताल में सही इलाज मिला होता, तो उनकी बहन की जान बच सकती थी। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन ने सुनील के आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है। सुनील पाल की बहन का इलाज शुरुआत में हिंगणघाट में चल रहा था। वह पैंक्रियाज संबंधी बीमारी से पीड़ित थीं।