जेम्स पी. एलिसन और तासुकु होंजो को मिला द नोबेल प्राइज फॉर मेडिसिन अवार्ड 

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन
साल 2018 के चिकित्सा क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार विजेता का ऐलान हो गया है। इस बार यह पुरस्कार दो लोगों को दिया गया है। पुरस्कार मिलने वाले का नाम जेम्स पी. एलिसन और तासुकु होंजो है। कैंसर के इलाज में महत्वपूर्ण खोज करने पर इन दोनों को यह पुरस्कार दिया गया है। इन्होंने कैंसर में प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करने वाली तत्वों की रोकथाम करके कैंसर का इलाज करने की महत्वपूर्ण खोज है।

 [amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’dd5dba4a-c576-11e8-89e9-4bde101f8f61′]

द नोबेल प्राइज ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से इन दिनों विद्वानों के नाम का जिक्र किया है। ट्वीट में बताया गया है कि, जेम्स पी. एलिसन ने ऐसे प्रोटीन का अध्ययन किया है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए रूकावट का काम करता है। उनके इस खोज से इलाज के नए नजरिये का विकास किया है। इस घोषणा के साथ एक बात और सामने आई है कि, इस बार साहित्य का नोबेल पुरस्कार नहीं दिए जाने का फैसला किया गया है। पिछले 70 साल में पहली बार ऐसा है कि साहित्य का नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जाएगा।