दाती महाराज के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज़  

नई दिल्ली | समाचार ऑनलाइन

स्वयंभू बाबा दाती महाराज के खिलाफ दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने चार्जशीट फाइल कर ली है। जिसके बाद दाती महाराज के खिलाफ सोमवार को बलात्कार का मामला दर्ज़ किया गया।  दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने साकेत कोर्ट में आईपीसी की धारा 376, 377 के तहत चार्जशीट फाइल की है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’ef01699d-c576-11e8-879c-8f9b7d940021′]

बतादें कि, कुछ दिन पहले आश्रम में रहने वाली एक शिष्या ने दाती महाराज पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।  जिस पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पीड़िता का बयान दर्ज किया था। पीड़िता का आरोप है कि,  आश्रम में ना सिर्फ दाती महाराज बल्कि उनके अन्य सेवकों ने भी उसके साथ बलात्कार किया।

[amazon_link asins=’B0798R8SZH,B01BKEZYBY,B071D4MP9T’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’24ea1203-c577-11e8-b300-bb3238a87518′]

महिला शिष्या का कहना है कि करीब दो साल पहले शनि धाम के अंदर उसका यौन शोषण किया गया। डर के कारण उसने शिकायत दर्ज नहीं कराई थी, अब उसने इस उत्पीड़न के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया था कि वह करीब दो साल पहले आश्रम से भाग गई थी और लंबे समय से डिप्रेशन में थी, डिप्रेशन से उबरकर उसने अपने माता-पिता को पूरी बात बताई और उसके बाद अागे का कदम उठाया।

[amazon_link asins=’B07D9G1GHB,B075FY4RWK,B0785JJF7L’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’04018b13-c577-11e8-8e8f-35384771df4e’]

दाती महाराज के खिलाफ 7 जून को शिकायत दर्ज कराई गई थी और 11 जून को मामले में एक FIR दर्ज की गई थी। दाती महाराज से पुलिस ने 22 जून को भी करीब 8 घंटों तक पूछताछ की थी। उन्होंने हालांकि खुद को फंसाए जाने का दावा किया था। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने दाती महाराज के छोटे भाई का भी नाम लिया।