इंडोनेशिया में 1300 शवों को दफनाने के लिए खोदी गई कब्र 

पालू । समाचार ऑनलाइन  
इंडोनेशिया में बीते दिन आये भूकंप व सुनामी ने भारी तबाही मचा दी।  इस हादसे में मरने वालों की तादाद 1,000 से अधिक पहुंच गई है। जबकि 48,000 लोग बेघर हुए हैं। इंडोनेशिया में अब इस भीषण तबाही में जान गंवाने वालों के शवों को दफनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। यहां स्‍वयंसेवकों ने सोमवार को 1,000 से अधिक शवों को दफनाने के लिए सामूहिक कब्र खोदी।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’145c9f5d-c575-11e8-8bbb-67727f322fd4′]
भीषण प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे इंडोनेशिया ने इस तबाही से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग मांगा है। यहां शुक्रवार को भूकंप आया था, जिसने व्‍यापक तबाही मचाई। बीते सप्‍ताह यहां आए भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर पैमाने पर 7.5 मापी गई थी। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बताया था कि भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया। इस दौरान समुद्र में दो मीटर तक की ऊंची लहरें भी उठी थीं।
[amazon_link asins=’B078GLXMDY,B077RTRHHQ’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’2500e025-c575-11e8-871a-4ba99449202e’]
इस भीषण प्राकृतिक आपदा के 4 दिन बाद भी बचाव एवं राहत कार्य जारी हैं। हालांकि बचावकर्मियों को कई तरह की मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। ध्वस्त इमारतों के मलबे में दबे पीड़ितों को निकालने का काम जारी है, लेकिन बचाव कर्मियों को इसके लिए जरूरी उपकरण नहीं मिल रहे हैं। दूरदराज के कई इलाकों में अब भी संपर्क नहीं हो पा रहा है, जबकि प्रभावित लोगों के लिए भेजी गई दवाएं भी खत्‍म हो रही हैं।
अफ़ीम को मिलनी चाहिए क़ानूनी मान्यता : नवजोत सिंह सिद्धू