जामिया हिंसा : 6 आरोपियों को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा  

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – देशभर में नागरिकता कानून से पुरे देश में बवाल मचा हुआ है। जगह-जगह पर तोड़फोड़, आगजनी की जा रही हैं। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल जामिया इलाके में रविवार को हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन मामले में 6 आरोपियों को साकेत कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, बचाव पक्ष के वकीलों का दावा है कि आरोपियों को उनके बैकग्राउंड की वजह से हिरासत में लिया गया। इस दौरान कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से सवाल किया कि क्या इनके खिलाफ पुराने आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस पर दिल्ली पुलिस ने कहा कि यहां ये पहले भी ऐसे उपद्रवी मामलों के आरोपी रह चुके हैं।  जिसके बाद कोर्ट ने आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस बीच सीएम अरविंद केजरीवाल ने नागरिकता कानून पर दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन को लेकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

केजरीवाल ने कहा कि सभ्य समाज में किसी भी तरह की हिंसा बर्दास्त नहीं की जा सकती। नागरिकता कानून पर प्रदर्शन वेवजह हो रहा है। ये कानून किसी के नागरिकता लेने का नहीं बल्कि देने के लिए है। सरकार लगातार ये बात कह रही है। इसके बाद भी प्रदर्शन हो रहा है।

visit : punesamachar.com