राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर जयंत पाटिल का चयन

पुणे : पुणे समाचार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद पर विधायक जयंत पाटिल का चयन किया गया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार ने आज पुणे में आयोजित बैठक में चयन किया। इस बैठक में मावल के प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे, विधान परिषद के विपक्ष नेता धनंजय मुंढे, पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, सांसद सुप्रिया सुले, वंदना चव्हाण, अरुण गुजराथी, भास्करराव जाधव, सचिन अहिर साथ ही पदाधिकारी उपस्थित थे।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे कार्यालय समाप्त होन के बाद इस जगह पर किसे बैठने का अवसर मिलेगा, ऐसी चर्चा राष्ट्रवादी में पिछले कुछ दिनों से थी। प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए दिलीप वलसे पाटिल, शशिकांत शिंदे और जयंत पाटिल के नाम की चर्चा सुनने को मिली थी। इन तीन नेताओं में से शरद पवार यह आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव की दृष्टि से किसे यह अवसर दिया जाएगा, इस पर सभी का ध्यान था। 2014 को लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी को बहुत बड़ा झटका लगा था। इसलिए भविष्य के चुनाव में जीतने के लिए साफ सुथरी छवि, एक्पर्ट और पार्टी को एकसाथ बांधकर रखनेवाले पर ध्यान में रखते हुए शरद पवार ने जयंत पाटिल को प्रदेशाध्यक्ष पद देने की चर्चा शुरू हो गई है। जयंत पाटिल ने प्रदेशाध्यक्ष पद चयन होने पर पश्चिम महाराष्ट्र में पार्टी की ताकत निश्चित बढ़ेगी। अब जयंत पाटिल चुनाव के दृष्टिकोण से कैसे पार्टी को संभालते हैं, इस पर सबकी नजर टिकी हुई है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद पर इसके पूर्व

छगन भुजबल, बबनराव पाचपुते, आर.आर.पाटिल (दो बार), मधुकरराव पिचड, अरुण गुजराथी, भास्करराव जाधव, सुनील तटकरे और अब जयंत पाटिल