पुणे महानगरपालिका में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी

पुणे | समाचार ऑनलाइन

पुणे महानगरपालिका में नौकरी लगाने के बहाने एक 29 वर्षीय महिला के साथ धोखाधड़ी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। महिला से लाखों रुपए ऐंठने के बाद नौकरी लगवाने से मुंह फेर लिया गया है। लाखों रुपए गंवाने के बाद महिला को इस बात का एहसास हुआ कि महिला के साथ काफी बड़ी धोखाधड़ी की गई है। इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है और अन्य एक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’ef5c2d04-c7ba-11e8-96b7-e78982cdfbdf’]

पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार एक 29 वर्षीय महिला ने इस मामले में शिकायत दायर करवायी है। यह घटना पुणे महानगरपालिका के मेन गेट के पास फुटपाथ में अक्टूबर 2013 से अक्टूबर 2015 के दौरान घटी  है। इस मामले में पुलिस ने विशाल सुरेश शेंडगे (34) को गिरफ्तार किया है।

कोरेगांव पार्क में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

आरोपी ने महिला को पुणे महानगरपालिका में नौकरी लगाने का झांसा देते हुए महिला से 22 लाख रुपए की मांग की थी। पुणे महानगरपालिका में नौकरी की लालच में महिला ने आरोपी को 22 लाख रुपए दिए थे। पैसे देने के बाद महिला को जब दो सालों तक नौकरी नहीं लगी तो महिला को एहसास हो गया कि उसके साथ काफी बड़ी धोखाधड़ी हुई है। महिला ने शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवायी है। पुलिस इस मामले में अधिक जांच कर रही है।

[amazon_link asins=’B0757K3MSX,B072XP1QB7,B0778JFC13′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’3762707f-c7bb-11e8-af85-7fcec8b88631′]