‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की पत्रकार की मौत 

नोएडा | समाचार ऑनलाइन – नोएडा के एक फ्लैट में 52 साल की पत्रकार बाबिता बसु की लाश बरामद हुई है। यह घटना रविवार की सुबह सामने आयी। इस मामले में पुलिस ने कहा कि, वह डायलिसिस पर थी।  प्राथमिक जानकारी के – अनुसार, महिला की मौत पिछले तीन हफ्ते पहले हो गई थी। बसु 16 मंजिल के फ्लैट में एक साल से अधिक समय से रह रही थीं।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’31da6632-d069-11e8-b940-65b82dca6211′]

क्या है पूरा मामला –

मकान मालिक रेंट एग्रीमेंट को रिन्यू करने के लिए वहां पहुंचा लेकिन उनके दरवाजा खटखटाने के बावजूद भी जब महिला दरवाजा नहीं खोली तो मालिक ने उन्हें फोन किया। लेकिन उन्होंने फ़ोन का भी जवाब नहीं दिया।  जिसके बाद मकान मालिक को शक हुआ।

तेल की महंगाई पर प्रधानमंत्री की तेल कंपनियों के मालिकों के साथ बैठक

बाद में उन्होंने इसकी जानकारी मृतक महिला के बेटे और पुलिस को दी।  मृतक का बेटा बेंगलुरु में एक निजी फर्म में काम करता है। वो बेंगुलुरु से नोएडा आया और पुलिस की उपस्थिति में दरवाजा तोड़ा गया। जिसके बाद ही मौत की जानकारी सामने आयी।

[amazon_link asins=’B0756W2GWM’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’55193931-d069-11e8-887c-3df0eccd60a1′]

सेक्टर 39 पुलिस अधिकारी ने बताया कि, वह 20-25 दिन पहले मर गई थीं। शुरुआती जांच में यह प्राकृतिक मौत का मामला दिखता है। बसू टाइम्स ऑफ इंडिया (डिजीटल) के साथ काम करती थीं। वो गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थीं।