पत्रकार रजत शर्मा बने डीडीसीए अध्‍यक्ष, पूर्व क्रिकेटर मदन लाल को हराया

नई दिल्‍ली। समाचार ऑनलाइन
वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के नए अध्यक्ष बन गए हैं। उन्होंने पूर्व क्रिकेटर मदन लाल को 517 वोटों से हराया। शर्मा को 1531 वोट मिले जबकि मदन लाल को 1004 वोट ही हासिल हुए। वहीं तीसरे उम्मीदवार वकील विकास सिंह को महज 232 वोट ही हासिल हो पाए।
[amazon_link asins=’B076MT1S23′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’1acfcba4-7e02-11e8-8ed5-b1a384f63702′]
गौरतलब है कि मदन लाल वर्ष 1983 में कपिल देव की कप्‍तानी में वर्ल्‍डकप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्‍य रहे हैं।
रजत शर्मा और उनके पैनल की उम्मीदवारी को सत्तारूढ़ दल के एक बड़े नेता का समर्थन हासिल था और भारतीय ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा भी उनका पुरजोर समर्थन कर रहे थे। बत्रा पूर्व में डीडीसीए के कोषाध्यक्ष रहे हैं।