कबीर सिंह का ट्रेलर हुआ रिलीज, गुस्सैल अवतार में दिखें शहीद

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – शहीद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ का आज ट्रेलर रिलीज किया गया। इस ट्रेलर में शहीद कपूर बेहद गुस्सैल अवतार में दिखें। फिल्म में शहीद के साथ कियारा आडवाणी भी दिखीं। ये फिल्म तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी का हिंदी रीमेक है, जो एक आशिक की कहानी है।कबीर सिंह के ट्रेलर में शाहिद हैवी बीयर्ड लुक में नजर आ रहे हैं। इसमें भी ट्रेलर की तरह गाली, शराब और ड्रग्स दिखाया गया है।

ट्रेलर रिव्यु –
ट्रेलर में कियारा भी नजर आ रही हैं। कबीर सिंह एक मेडिकल स्टूडेंट की कहानी है, जिसे बहुत ज्यादा गुस्सा आता है और उसे इस पर बिल्कुल कंट्रोल नहीं है। प्यार में असफल होने के कारण कबीर शराबी बन जाता है और ये सब हरकतें करना लगता है। शाहिद, कियारा को लेकर ऑब्सेस्ड दिखाए गए हैं। ट्रेलर आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया है और फैंस को ये बहुत पसंद आ रहा है।

Related image

दोनों पहली बार किसी फिल्म में साथ नज़र आएंगे। देखने वाली बात ये होगी की दोनों को दर्शक कितना पसंद करते है। इससे पहले दोनों म्यूजिक वीडियो ‘उर्वशी’ में अपनी केमिस्ट्री दिखा चुके हैं। कबीर सिंह को संदीप वांगा ने डायरेक्टर हैं। ये फिल्म 21 जून 2019 को रिलीज होगी।