मेहमानों की मुश्किले को ध्यान में रखते हुए दीप-वीर ने बदली रिसेप्सशन की डेट !

बॉलिवुड में यह साल काफ़ी जबरदस्त रहा है , जहां कुछ सितारे शादी के बंधन में बंध चुके हैं तो कुछ बंधने की तैयारी में हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, नेहा धूपिया-अंगद बेदी, सोनम कपूर-आनंद आहूजा जैसे कई सितारों ने इस साल शादी रचाई और अब दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के अलावा प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को लेकर जोरदार चर्चा है।

बॉलीवुड में इस समय दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के अलावा प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी को लेकर काफी चर्चा हो रही है। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन और प्रियंका-निक की शादी की तारीख एक ही दिन पड़ सकती है। इस खबर को सुनने के बाद बॉलीवुड से जुड़े कई लोगों में असमंजस था कि वो किस प्रोग्राम को अटेंड करेंगे और किसे नहीं।

रिपोर्ट के मुताबिक, जहां दीपिका और रणवीर की शादी 14 और 15 नवंबर को होगी, वहीं एक रिसेप्शन ये अपने रिश्तेदारों के लिए बेंगलुरु में रखेंगे, जबकि इंडस्ट्री के फ्रेंड्स के लिए दूसरा रिसेप्शन मुंबई में वे 28 नवंबर को रख रहे हैं। अभी तक ऐसा माना जा रहा था कि दीपिका – रणवीर का मुंबई वाला रिसेप्शन 1 दिसम्बर को होगा और इसी दिन प्रियंका और निक जोनास की शादी की तारीख भी थी। लेकिन अब दीप-वीर की रिसेप्शन की डेट बदलकर 28 नवंबर कर दी गई है।

प्रियंका की मां मधु चोपड़ा अपनी बेटी की शादी ट्रडिशनल तरीके से करना चाहती हैं और मेहंदी व संगीत सेरिमनी 30 नवंबर और 1 दिसम्बर को रखी जाएगी।  प्रियंका के साथ निक अपने नजदीकी दोस्त और रिश्तेदारों के साथ इंडिया आ जाएंगे, जहां 3 अलग-अलग फंक्शन के लिए उन्होंने जोधपुर के दो वेन्यू को पहले से ही लॉक कर चुके हैं।

मुंबई में होने वाले रणवीर-दीपिका के रिसेप्शन में बॉलिवुड की बड़ी हस्तियां शामिल होंगी और डेट क्लैश होने की स्थिति में वाकई कई मेहमानों के लिए मुश्किल हो जाती और इसी को ध्यान में रखते हुए इन दोनों कपल के मैनेजर्स ने अपनी तारीखों में बदलाव किए गए है।