केरल की बाढ़ पीड़ितों ने महाराष्ट्र के डॉक्टरों को बांधी राखी

पुणे। समाचार ऑनलाइन
महाराष्ट्र के डॉक्टरों की टीम बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए केरल पहुंची हुई है। कल रक्षाबंधन के पर्व पर भी वे अपने भाई- बहनों से दूर ही रहे। इसके बावजूद उनके लिए कल का रक्षाबंधन यादगार साबित रहा।केरल में आए बाढ़ के कारण महाराष्ट्र से गई डॉक्टरों की टीम इस बार रक्षाबंधन अपने शहर में अपनों के साथ तो नहीं मना सकी। हालांकि केरल के लोगों ने डॉक्टरों की कलाई पर राखी बांध उनके लंबी आयु की कामना की है।
[amazon_link asins=’B078RKPPGP’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’b6532ff5-a9c0-11e8-855d-631b1c296763′]
ज्ञात हो कि, केरल इस वक्त जबरदस्त बाढ़ की चपेट में है। राज्य में 100 साल में यह सबसे भीषण बाढ़ है, इसकी चपेट में तकरीबन 350 लोग आ चुके हैं वहीं करीबन 10 लाख से लोग विस्थापित हुए हैं। बाढ़ की तबाही में घर से बेघर लोगों के राहत कैंप में ठहरी लड़कियों और महिलाओं को जब पता चला कि महाराष्ट्र से आए डॉक्टर राखी नहीं मना पा रहे हैं तो वह खुद डॉक्टरों को राखी बांधी उनकी लंबी आयु की कामना की। गौरतलब हो कि महाराष्ट्र से करीब 100 डॉक्टर और पैरामेडिकल कर्मियों की एक मेडिकल टीम बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिये केरल भेजी गई है। इस मेडिकल टीम में मुंबई स्थित जेजे अस्पताल के 55 डॉक्टर, पुणे के ससून अस्पताल से 26 डॉक्टर, 14 पैरामेडिकल कर्मचारी शामिल हैं।