शादी से मना की तो कर दिया 38 बार चाकू से वार

इंदौर। समाचार ऑनलाइन 
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में दिल को हिला देने वाली एक घटना सामने आयी है।  जहाँ आरोपी ने एक युवती के शादी से मना करने पर उस पर 38 बार चाकू से वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।  मृतक युवती का नाम मृतक महिला का नाम सुप्रिया जैन  है। यह घटना गुरुवार रात को घटी। पुलिस ने आरोपी कमलेश साहू को गिरफ्तार कर लिया है।
[amazon_link asins=’B079TV5V4C,B079V4LG4L’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’f2c5092c-b8e9-11e8-aee7-ad6373ab16bd’]
पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, साहू और सुप्रिया सागर जिले के स्कूल में सहपाठी थे। साहू ने करीब 6 साल पहले सुप्रिया को प्रपोज किया था, लेकिन सुप्रिया ने उससे शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद साहू ने उसका हाथ पकड़ते हुए उसे डराया और शादी के लिए हां करने को कहा लगा।
[amazon_link asins=’B00PLIUVN2,B00K5NFNQ8,B01N0O50PR’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’00bec363-b8ea-11e8-b11c-9f1c488650aa’]
अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद सुप्रिया इंदौर आकर रहने लगी,  लेकिन छह महीने बाद ही कमलेश उसका पीछा करते हुए इंदौर तक आ गया। यहां दोबारा उसने सुप्रिया को प्रपोज किया, लेकिन उसने इंकार कर दिया। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह उसके ऑफिस और घर तक हर जगह उसका पीछा करता था। उसने सुप्रिया के घर और ऑफिस के बारे में पता करने के लिए फेसबुक की मदद ली।आगे पुलिस ने बताया कि, हत्या से सात दिन पहले ही उसने सुप्रिया को मारने की योजना बनाई। वह केवल मौके की तलाश में था। उसे गुरुवार को मौका मिल गया और उसने चाकू से 38 बार बेरहमी से सुप्रिया पर वार कर उसकी हत्या कर दी।