जानें भारतीय मूल के इस व्यक्ति को क्यों हुई सिंगापुर में जेल

नई दिल्ली: समाचार ऑनलाइन – एक भारतीय मूल के व्यक्ति को सिंगापुर में तीन हफ्ते तक जेल में रहना होगा। आरोप है कि उसने सिंगापुर जाने वाले एक विमान में केबिन क्रू के साथ दुर्व्यवहार किया। परांजपे निरंजन जयंत एक लॉजिस्टिक फर्म के लिए काम करते हैं। उनके ऊपर अगस्त में दो फ्लाइट अटेंडेंट के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है, जिसमें से एक मामले पर अभी विचार किया गया है। ‘द स्ट्रेट टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, आठ घंटे की फ्लाइट के दौरान जयंत फ्लाइट अटेंडेंट के पास कई बार गए और उसका फोन नंबर मांगा। इतना ही नहीं जयंत ने अटेंडेंट के हिप्स पर भी गलत तरीके से हाथ लगाया।

रिपोर्ट में कलह गया है कि जयंत बार-बार उसके पास जाते रहे और विमान के लैंड होने के एक घंटे पहले अटेंडेंट से दुर्व्यवहार किया। इसके बाद अटेंडेंट ने अपने सुपरवाइज़र को इसकी सूचना दी और चांगी एयरपोर्ट पर पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। जयंत ने जज को बताया कि वह नशे में था। उन्होंने यह भी कहा कि वो इस बात से दुखी हैं। कानून के अनुसार हर बार के दुर्व्यवहार के लिए उनको दो साल की सज़ा हो सकती है और जुर्माना भी लगाया जा सकता है।