Kolhapur Car Collapsed | महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक गलती और मसाई पठार से कार खाई में गिरी, 2 लोगों की मौके पर ही मौत 

कोल्हापुर (Kolhapur News), 7 अगस्त : कोल्हापुर (Kolhapur Car Collapsed) जिले के मसाई पठार (Masai Plateau) में  घूमने आये पर्यटक की कार के खाई में गिरने (Kolhapur Car Collapsed) की घटना घटी है।  इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत (Death) हो गई।  जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी है।  जख्मी को तुरंत सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार पन्हालगढ़ किला के पास स्थित मसाई पठार पर शुक्रवार की दोपहर यह घटना घटी।  कबनूर इचलकरंजी के रहने वाले पर्यटक अपनी कार से मसाई पठार घूमने आये थे।  लेकिन घाटी का अंदाज नहीं लगने की वजह से कार खाई (Chasm) में गिर गई। यह दुर्घटना (Accident) इतनी भीषण थी कि कार खाई में गिरने के बाद चकनाचूर हो गई।बड़ी बड़ी चट्टानों पर कार गिरने से कार का बुरादा बन गया।

 

इस भीषण दुर्घटना में कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।  जबकि एक व्यक्ति के गंभीर रूप से जख्मी होने की प्राथमिक जानकारी मिली है।

स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस (Police) को इसकी  जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने खाई में उतरकर जख्मी युवक को बाहर निकाला।  मृतकों की पहचान करने का काम जारी है। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद जख्मी युवक को एम्बुलेंस से हॉस्पिटल भेजा गया।

 

 

Schools Reopen | बड़ी खबर ! राज्य की स्कूल 17 अगस्त से खुलेंगी, वर्षा गायकवाड़ ने दी जानकारी

Pune News | पुणे : डैम, नहर परिसर में 20% निर्माण कार्य कराने की परमिशन