कोल्हापुर: लैंडस्लाइड की चपेट में आई बस, सभी यात्री सुरक्षित

कोल्हापुर | समाचार ऑनलाइन

कोल्हापुर की कुर तालुका भुदरगढ़ में लैंडस्लाइड की चपेट में आकर एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। यह हादसा वेदगंगा नदी पर बने पुल के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, विशालगढ़ रोड पर इंदुमती ट्रेवल्स की बस रुकी हुई थी, तभी अचानक लैंडस्लाइड होने लगी। गनीमत रही कि बस गिरते पत्थरों के ज्यादा करीब नहीं थी, वरना जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। लैंडस्लाइड के कारण बस काफी देर तक वहीं फंसी रही। गौरतलब है कि लगातार हो रही बारिश के चलते जगह-जगह लैंडस्लाइड की घटनाएं हो रही हैं।