कोल्हापुर-मुंबई विमानसेवा सिर्फ दो महीने में हुई बंद 

कोल्हापूर :
उड़ान योजना के अंतर्गत इस साल ही अप्रैल महीना में शुरू हुई कोल्हापूर-मुंबई विमानसेवा तीन दिन पहले से बंद हो गयी है। तकनीकी खराबी होने की वजह से बोलकर यह विमानसेवा बंद कर दिया गया। नाशिक-पुणे के साथ-साथ नाशिक-मुंबई, कोल्हापूर-मुंबई और जलगांव-मुंबई यह विमानसेवा बंद करने पर यात्रियों ने नाराजी व्यक्त किये।
विमानसेवा को 15 दिन में शुरू नहीं किया गया तो एअर डेक्कन कंपनी को ब्लॅक लिस्ट में डालने का इशारा कोल्हापूर के सासंद धनंजय महाडिक ने किया।  साथ ही विमानसेवा 15 दिन शुरू नहीं हुए तो इसका सिफारिश इंडिगो कंपनी से कर सेवा शुरू करने की जानकारी महाडिक ने दी। पिछले 2 महिला पहले कोल्हापूर-मुंबई और मुंबई-कोल्हापूर ऐसी विमानसेवा एअर डेक्कन कंपनी ने शुरू की थी।  लेकिन यह सेवा अचानक बंद करने से सभी यात्रियों में नाराजगी बनी हुई है।