Lady Police| दुखद! पुलिस दल में कार्यरत बहु का ससुर ने किया बलात्कार; उसके बाद पति ने किया ‘ऐसा, उत्तर प्रदेश की घटना

नई दिल्ली: ऑनलाइन टीम- उत्तर प्रदेश से एक दुखद घटना सामने आई है। पुलिस में में कार्यरत बहु पर ससुर ने बलात्कार किया है। उसके बाद उसी मुद्दे पर महिला के पति ने ट्रिपल तलाक कह कर उसे तलाक दे दिया। घर में अकेले पाकर ससुर ने मेरा बलात्कार किया, ऐसा आरोप पीड़ित महिला ने किया है। आरोपी ससुर भी पुलिस में है। इस घटना से परिसर में खलबली मच गई है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला उत्तर प्रदेश दल कार्यरत है। ससुर ने पीड़ित महिला को घर में अकेले पाकर उसका बलात्कार किया। किसी को इस घटना के बारे में बताया तो जान से मारने की घमकी भी आरोपी ने दी। महिला ने अपने साथ हुए इस घटना के बारे में पति को विश्वास में लेकर कहा। पति भी पुलिस अधिकारी है। लेकिन पत्नी की मदद करने के बजाय उसने ट्रिपल तलाक का इस्तेमाल कर महिला को तलाक दे दिया, जबकि ट्रिपल तलाक पर रोक लगी है, फिर भी इसका इस्तेमाल किया।