पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिंपरी-चिंचवड़ में लाखों का गुटखा जब्त

पिंपरी : समाचार ऑनलाइन – पिंपरी चिंचवड़ में अवैध रूप से बेचा जा रहा लाखों का गुटखा जब्त किया गया है। यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच यूनिट-1 और दरोडा विरोधी दल ने की। जब्त किया गया गुटखा चाकण, हिंजवड़ी और चिखली में बेचा जा रहा था।

पुलिस को खबर मिली थी कि पुणे से नासिक की ओर एक टेंपो में लाखों का गुटखा ले जाया जा रहा है। जिसके आधार पर यूनिट 1 के पुलिस निरीक्षक उत्तम तांगड़ी और उनकी टीम ने चिखली में टेंपो को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान टेंपो में 2 लाख 37 हजार का गुटखा बरामद किया गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, शहर के अन्य इलाकों में भी पुलिस ने आज छापे मारे हैं। इस दौरान हिंजवाड़ी से 7 लाख 70 हजार का माल जब्त किया गया। इसी तरह चाकण से भी पुलिस ने 1 लाख 75 हजार का गुटखा और अन्य माल बरामद किया है।