दुनियाभर में आज रात लगभग 1 घंटे के लिए बंद रहेगी बिजली ,जानें वजह

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – आज रात एक घंटे तक दुनियाभर में लाइट्स बंद रहेंगी। इस साल आज रात 8:30 बजे एक घंटा लाइट्स बंद करने की अपील है। इस साल का स्लोगन Change the Way We Live है। बता दें कि यह अभियान ‘अर्थ आवर डे’ बिजली बचाने के मकसद से शुरू किए गए अभियान है। इस अभियान का नाम ‘अर्थ ऑवर वर्ल्ड वाइड फंड’ है। इसे World Wide Fund for Nature नामक संस्था चलाती है। दरअसल इस संस्था का मकसद लोगों को बिजली बचाने, पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

‘अर्थ आवर डे’ के दिन लोगों से कुछ देर (लगभग एक घंटा) के लिए गैर जरूरी बिजली उपकरण बंद रखने की अपील की जाती है। ‘अर्थ आवर डे’ के दिन तय किये गए एक घंटे में रिक्वेस्ट की जाती है कि वे घरों, दफ्तरों की गैर जरूरी लाइट्स और बिजली से चलने वाली बाकी चीज़ें बंद रखें। अर्थ ऑवर वर्ल्ड वाइड फंड अभियान से जुड़ा दफ्तर सिंगापुर में है।

‘अर्थ आवर डे’ के बारें –
यह अभियान 2007 से चर्चा में है। इस अभियान के तहत सिडनी में पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देने के लिए एक घंटे लाइटें बंद कराई थीं। तभी से इसे पहचान मिली। सिडनी में दिए संदेश के दौरान लाइटें बंद कराने के बाद करीब 162 देशों में लाइट्स बंद करने अभियान फैला। 2017 में अनुमान लगाया गया था कि 172 देशों से इस अभियान को समर्थन मिला। जिस संस्था के जरिए ये अभियान चलाया जा रहा है वह दुनिया का सबसे बड़ी इंडिपेंडेंट कंन्जरवेशन ऑर्गेनाइजेशन है। इस संस्था को 5 मिलियन से ज्यादा लोग सपोर्ट करते हैं।

ये लोग 100 से अधिक देशों के बताए जाते हैं. संस्था का उद्देश्य प्रकृति को हो रहे नुकसान को रोककर भविष्य को बेहतर बनाना है | दुनिया का सबसे बड़ा सौर उर्जा संयंत्र स्पेन में और दूसरे नंबर पर जर्मनी में है. भारत में राजस्थान, गुजरात और उड़ीसा में सौर ऊर्जा पैदा की जाती है |