अब फेसबुक का लाइव फीचर होगा बैन !

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – सोशल मीडिया जाइंट फेसबुक अपने यूजर्स को बड़ा झटका देने वही है। फेसबुक जल्द ही अपने लाइव फीचर में कुछ बदलाव करने वाला है। अब फेसबुक पर कौन लाइव जाएगा इस पर प्रतिबंध लगनी की तैयारी की जा रही है। यह जानकारी खुद फेसबुक के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर शेरिल सैंडबर्ग ने दी।

कहा जा रहा है कि न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में हुए आतंकी हमले के कारण कंपनी यह कदम उठा रही है। अब फेसबुक पर लाइव करने के लिए कुछ  क्राइटेरिया रखे जाएंगे। शेरिल सैंडबर्ग ने एक ब्लॉग में कहा कि अब कंपनी मॉनिटर करेगी कि फेसबुक पर कौन ‘लाइव’ जा सकता है और कौन नहीं। ये कम्यूनिटी गाइडलाइंस जैसे फैक्टर्स पर डिपेंड करेगा।

बता दे कि इसी महीने न्यूजीलैंड के दो मस्जिदों में हुई गोलीबारी से 50 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हुए। हमलावर गोलीबारी करते समय फेसबुक पर लाइव था। जिसके बाद देखते ही देखते यह वीडियो बस चंद मिनटों में हर जगह फैल गया। हालांकि बाद में फेसबुक ने वीडियोस डिलीट कर दिए। इस घटना के बाद फेसबुक पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया गया। जिसके बाद कंपनी ने फेसबुक लाइव में बदलाव करने का निर्णय लिया।