Love Story | लूडो गेम खेलते-खेलते जुड़े प्रेम के तार; पंजाब की प्रेमिका और भिगवण के प्रेमी की अनोखी ‘प्यारवाली लव स्टोरी’

भिगवण (Bhigwan News) : Love Story | शादी के बंधन स्वर्ग में ही बांधे जाते हैं, ऐसा माना जाता है। हालांकि सोशल मीडिया के माध्यम से वो भी जात-पात, धर्म, प्रांत और भाषा को पीछे छोड़कर पंजाब (Punjab) की लड़की और महाराष्ट्र (Maharashtra) का युवक प्रेम बंधन (love bond) में बंध गए। इतना ही नहीं हजारो किलोमीटर दूर पंजाब में रहनेवाली लड़की सीधा भिगवण में अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। एकदम फिल्मी स्टाइल की लव स्टोरी (Love Story) को देखकर पुलिस (Police) भी सिर पर हाथ रख कर सोचने को मजबूर हो गई।

 

मिली जानकारी के अनुसार मुबाईल लूडो गेम (ludo game) और सोशल मीडिया (Social media) के माध्यम से इंदापुर तालुके के भिगवण गांव के 19 वर्षीय युवक की पहचान पंजाब में रहनेवाली युवती से हुई। पहचान के बाद एक दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ता गया। उसके बाद दोनों के बीच प्यार हो गया। उसके बाद चैटिंग में इन दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसमे खा ली। प्रेमिका पंजाब से भिगवण अपने प्रेमी (Lover) के घर पहुंच गई। प्रेमिका के घरवाले उसे ढ़ूंढते हुए भिगवण पहुंच गए।

 

भिगवण में पहुंचने के बाद लड़की के परिजन ने भिगवण पुलिस थाने (Bhigwan Police Station) के अधिकारी जीवन माने (Jivan Mane) को जानकारी दी। उसके बाद पुलिस ने प्रेमी जोड़ेको उनके परिजन के साथ पुलिस थाने में बुला लिया। लड़की पक्ष से आए लोग हट्टे कठ्टे थे इसलिए कोई पंगा न हो, इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस ने कार्यवाही की।

 

लड़की के पिता ने बहुत कोशिश की लेकिन लड़की अपने प्रेमी के साथ रहने के निर्णय पर अड़ी रही।  अब लड़की 21 साल की है इसलिए कानून के अनुसार वह निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है। लड़का 19 साल का है लेकिन उसने शादी नहीं की है इसलिए पुलिस किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं कर सकती थी। फिर या था भिगवण पुलिस इस प्रेमी जोड़े के साथ खड़ी हुई और लड़की के परिजन को समझाया। अंत में पंजाब की प्रेमिका और भिगवण का प्रेमी लिव-इन-रिलेशनशिप (live-in relationship) में रहने के लिए घर गया।

 

कानून के अनुसार 21 वर्षीय युवती को अपने फैसला लेने का हक है। वहीं 19 वर्षीय युवक ने शादी की होती तो यह अपराध होता, हालांकि वे लिव-इन रिलेशन में रहे तो कानून रुकावट नहीं बन सकता।

इसलिए इसमें क्या कार्रवाई की जाए यह भिगवण पुलिस (bhigwan police) को समझ नहीं आया।

 

Maharashtra Police | महाराष्ट्र के इन 11 पुलिस अधिकारियों को केंद्रीय गृहमंत्री उत्कृष्ट अन्वेषण पदक घोषित

Delta Plus Cases in Maharashtra | विदर्भ में ‘डेल्टा प्लस’ की एंट्री, भद्रावती और अकोला में मिले मरीज