एक और महंगाई की मार! पेट्रोल-डीजल के बाद रसोई गैस और सीएनजी के भी बढ़े दाम 

नई दिल्ली | समाचार ऑनलाइन 

पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी और रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो गई है। लगातार बढ़ रहे महंगाई से पूरा देश परेशान है। पेट्रोल-डीजल के कीमतों में तो आसमान छू रखा है।  वही अब सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 2.89 रुपए बढ़कर 502.4 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर अक्टूबर में 59 रुपए महंगा हो गया।

[amazon_link asins=’B015SU3DYQ,B015SUPDVW,B01D4RHMK6′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’0292de7c-c538-11e8-b2be-57ac50ce8867′]

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन ऑयल ने एक बयान में कहा कि,  सिलेंडर की कीमतों में यह बढ़ोतरी का प्रमुख कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ने और विदेशी मुद्रा विनिमय दर में उतार-चढ़ाव के चलते की गई है। हालांकि कंपनी का कहना है कि, सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत पर वास्तिवक प्रभाव मात्र 2.89 रुपए प्रति सिलेंडर पड़ेगा। इसकी मुख्य वजह उस पर जीएसटी का लगना है। अक्टूबर में ग्राहकों के खाते में 376.60 रुपए प्रति सिलेंडर सब्सिडी जमा की जाएगी जो सितंबर 2018 में 320.49 रुपए थी।

[amazon_link asins=’B076CG9J1G,B077X9YMCN’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’0aa9c9e1-c538-11e8-8649-d56ddcdcefbd’]

सीएनजी के भी बढ़े दाम –
रविवार को सीएनजी के भी दाम बढ़ गए हैं। दिल्ली में सीएनजी के दाम में 1.70 रुपए प्रति किलोग्राम और नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में 1.95 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है। रेवाड़ी में 1.80 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिडेट (आईजीएल) ने बताया कि सीएनजी के बढ़े हुए दाम 30 अक्टूबर की आधी रात से लागू हो जाएंगे। सीएनजी के दाम बढ़ने पर आम आदमी पार्टी ने भी केंद्र सरकार पर तंज कसते ट्वीट किया कि, अच्छे दिन की एक और किश्त….