स्वाइन फ्लू के दो दिन में मिले 12 मरीज

पिंपरी। समाचार ऑनलाइन

पिंपरी चिंचवड़ में स्वाइन फ्लू का आतंक बरकरार है। दो दिन में इस बीमारी के 12 मरीज मिलने से खलबली मच गई है। अकेले शनिवार को 10 मरीज मिले हैं जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस बीमारी ने अब तक 27 मरीजों को अपनी चपेट में ले लिया है। फिलहाल शहर के विभिन्न अस्पतालों में दाखिल 40 में से चार मरीजों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

[amazon_link asins=’B009DA69W6,B0073QJ32A,B018KII2SA’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’f492b0d2-c536-11e8-b057-31d85a823768′]

पिंपरी चिंचवड़ मनपा के स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, आज दिनभर में 440 मरीजों की जांच की गई। इनमें से फ्लू के पाए गए 74 में से 12 मरीजों में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए जाने से उन्हें टैमीफ्लू की खुराक दी गई। इनमें से दो मरीजों की लार के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। आज नए से दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। फिलहाल शहर के अलग अलग अस्पतालों में 14 संदिग्ध मरीजों समेत 26 मरीजों का इलाज जारी है, इसमें से चार मरीजों की हालत नाजुक रहने से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

[amazon_link asins=’B0073QJ32A,B01ATRL5E8,B00V679BEC’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’0673de96-c537-11e8-bf41-f735f76cca70′]

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, स्वाइन फ्लू उन्हीं व्यक्तियों में होता है, जिनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। इसके आसान टार्गेट पहले से बीमार चल रहे मरीज, गर्भवती महिलाएं आदि होते हैं। स्वाइन फ्लू से बचाव ही इसे रोकना का सबसे बड़ा उपाय है। स्वाइन फ्लू का वायरस हवा में फैलता है और संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने, थूकने भर से यह वायरस सेहतमंद लोगों तक पहुंच जाता है। अगर किसी व्यक्ति में स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखें तो उससे कम से कम तीन फीट की दूरी बनाए रखें। बहुत जरूरत पड़ने पर मास्क का प्रयोग करके ही मरीज के पास जाना चाहिए।

[amazon_link asins=’B008QE1OIO,B009DA69W6′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’7bd7e718-c537-11e8-af74-cbacf80c6715′]

अगर किसी में स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखें तो उससे हाथ मिलाने और गले मिलने से बचना चाहिए। स्वाइन फ्लू का टीका अवश्य लगवाएं। अपने हाथों को हमेशा साबुन और पानी से करीब 20 सेकंड तक अच्छी तरह से धोएं। ये कई तरह के सामान्य संक्रमणों को रोकने के लिए सबसे बढ़िया उपाय है। आराम करना, खूब पानी पीना, शरीर में पानी की कमी न होने देना इसका सबसे बेहतर उपाय है।