प्यार में पागल युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर मां को पीटा

पुणे समाचार

प्यार में पागल युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां के साथ मारपीट की। पिंपरी चिंचवड़ इस घटना में पुलिस ने प्रेमी संतोष तायड़े को हिरासत में ले लिया है। दरअसल, मां बेटी के प्रेम संबंध को लेकर नाराज़ थी।

जब शुक्रवार सुबह प्रेमी संतोष उससे मिलने के लिए मुंबई से आया, तो मां ने इस पर एतराज़ जताया। इसके बाद बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां को डंडे से पीटा। पीड़ित मां ने सांगवी पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने संतोष तायड़े को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि संतोष खुद को पुलिसकर्मी बताता है। लड़की की पहले शादी हो चुकी है, लेकिन वो अपने पति के साथ रहने के बजाये संतोष से रिश्ता जोड़े हुए है।