महाराष्ट्र : ऊर्जा मंत्री के खिलाफ ED में शिकायत, गबन का लगाया  गया आरोप 

नागपुर, 1 जुलाई : ऊर्जामंत्री और नागपुर के पालकमंत्री  डॉ. नितिन राऊत के खिलाफ ईडी में  शिकायत दर्ज कराई गई है।  शहर  के वकील तरुण परमार ने ने  शिकायत दर्ज कराई है।  शिकायत में अधिकारियों के साथ मिलकर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया गया है।

वकील तरुण परमार ने पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख  के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई थी। उसमे उन्होंने अनिल देशमुख, नागपुर के एक मंत्री, उसके सचिव और अन्य बड़े अधिकारियों पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शामिल होने की बात कही थी।  इसके बाद सोमवार 28 जून को अपने पास के डॉक्युमेंट्स लेकर ईडी के कार्यालय में आने के लिए कहा गया था। इसके बाद तरुण परमार ईडी के कार्यालय गए थे।  इस दौरान उनके हाथ में डॉक्युमेंट्स भी था।  इस दौरान उन्होंने अनिल देशमुख सहित अन्य कई नेताओं के खिलाफ मनी लॉंड्रिंग के मामले में सबूत होने का दावा ईडी के समक्ष किया था।  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसी मौके कर उन्होंने  नितिन राऊत की भी शिकायत की।

इस बीच 100 करोड़  रुपए  की  वसूली के मामले में अनिल देशमुख से सीबीआई ने पूछताछ की थी. इसके बाद ईडी ने उनके नागपुर और मुंबई के घर पर शुक्रवार को छापा मारा था।  जांच के बाद उनके निजी सचिव संजीव पलांडे और पीए कुंदन शिंदे को  गिरफ्तार  कर लिया गया था।  इसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया था।  अब देशमुख के खिलाफ शिकायत करने वाले वकील से पूछताछ की गई है।  इस दौरान वकील ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सबूत होने का दावा किया है।  ऐसे  में अनिल देशमुख के साथ नितिन राऊत की मुश्किलें बढ़ने की आशंका है.