महाराष्ट्र : विधानसभा अध्यक्ष  चुनाव को लेकर राज्य  का राजनीतिक वातावरण गर्माया 

मुंबई, 1 जुलाई : विधानसभा के विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस दवारा दिए गए निवेदन  को आधार बनाकर विधानसभा अध्यक्ष का  चुनाव कराने के लिए उचित कार्यवाही  की जाए. ऐसा पत्र राज्यपाल भगतसिंह कोशियारी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को  भेजा है।  6 जुलाई को अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर जोरदार हलचल शुरू हो गई है।  इस चुनाव में हमारी सरकार विश्वासमत हाशिल करेगी।  उससे अधिक मतों से जितने का दावा महाविकास आघाडी की तरफ से किया गया है।

विधानसभा अधिवेशन की अवधि बढ़ाने, विधानसभा अध्यक्ष पद का चुनाव कराने और ओबीसी आरक्षण पेंडिंग होने की वजह से जिला परिषद् का चुनाव स्थगित करने की मांग फडणवीस ने मुझे से निवेदन के जरिये किया है।  ये तीनों विषय महत्वपूर्ण है।  इस यार उचित कार्यवाही की जाए. इस संबंध में मुझे बताया जाए।

विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव की दृष्टि से गतिविधियां तेज हो गई है।  5 जुलाई को कांग्रेस अध्यक्ष पद के  उम्मीदवार की घोषणा करेगी।  यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने की है।  मुख्यमंत्री के सरकारी बंगले वर्षा पर महाविकास आघाडी की बैठक हुई है।  इस बैठक में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, राष्ट्रवादी के प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटिल, राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात, निर्माण कार्य मंत्री अशोक चव्हाण, सार्वजानिक उपक्रम मंत्री एकनाथ शिंदे उपस्थित थे।

एनसीपी नेता नवाब मलिक ने पत्रकारों से कहा कि विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में हमने बहुमत साबित किया था।  उससे अधिक मतों से यह चुनाव जीतेंगे। चुनाव को आघाडी एकमत है।  हम अध्यक्ष पद का चुनाव कराते है राज्यपाल 12 विधायकों को लेकर निर्णय ले।

नाना पटोले का राज्यपाल पर हमला

राज्यपाल के पत्र पर कांग्रेस नेता नाना पटोले ने राज्यपाल और भाजपा पर हमला बोला है।  उन्होंने कहा कि राजभवन एक तरह से भाजपा का कार्यालय बन गया है। इसके जरिये भाजपा का अजेंडा चलाया जा रहा है।  बालासाहेब थोरात ने 5 व 6 जुलाई को विधायकों के लिए व्हीप जारी किया है।