Maharashtra | सांगली में डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या

 

सांगली, 5 अगस्त : (Maharashtra) सांगली के डॉ. दीपक रामकृष्ण राऊत (Dr. deepak Ramakrishna Raut) (उम्र 55, नि – निर्मिति रेसीडेंसी, चिंतामणीनगर ) ने फांसी लगाकर आत्महत्या (suicide) कर ली है।  इस मामले में संजयनगर पुलिस स्टेशन (Sanjaynagar Police Station) में केस दर्ज किया गया है। (Maharashtra)

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चिंतामणीनगर के निर्मिती रेसीडेंसी के प्लाट नंबर 402 में डॉ. राऊत रहते थे। (Maharashtra) वह विश्रामबाग के आदित्य हॉस्पिटल में काम करते थे।
बुधवार की रात फ्लैट के बेडरूम में लगे फैन से सफ़ेद रंग के दुप्पटे से उन्होंने फांसी लगा ली।
सुबह छह बजे यह घटना सामने आई।  घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा किया। सरकारी हॉस्पिटल में शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव घरवालों को सौंप दिया गया।
डॉ. राऊत की रिश्तेदार वर्षा सचिन माने ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है।  पुलिस ने कहा है कि प्राथमिक जांच में आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है।
आत्महत्या से पहले डॉ. राऊत दवारा लिखी गई चिट्ठी मिली है। इसमें लिखा है कि मां, दादा,पिंकू मुझे माफ़ कर देना। मैं  ख़ुशी से अपना जीवन समाप्त कर रहा हूं। इसके लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं माना जाए।
शिकायतकर्ता ने कहा है कि पति-पत्नी में बार-बार विवाद  होता था।  डॉ. रॉउट की पत्नी मनपा में नौकरी करती है।
डॉ. राऊत को पुलिस ने समझाया था 
इस मामले में पुलिस ने बताया कि मंगलवार की रात डॉ. राऊत ने कहा था कि मैं आत्महत्या करूंगा।  इसके लिए उन्होंने रस्सी खरीदी थी।  इसकी जानकारी उनकी पत्नी ने  पुलिस को दी  थी।  पुलिस स्टेशन पास में होने की वजह से पुलिस ने तुरंत उनके घर जाकर उनसे रस्सी कब्जे में ले लिया था।  उन्हें समझा कर शांत कराया गया था. इसके बावजूद उन्होंने रात में आत्महत्या कर ली।

 

Pune News | आखाड स्पेशल : पुणे में सी-फूड के लिए फेमस ‘इन’ 9 रेस्टोरेंट के डिश का स्वाद एक बार जरूर चखें

गोवा के तट का प्रामाणिक मंगलोरियन मछली करी (Mangalorean Fish Recipe) से लेकर कुरकुरी तली हुई कलमारी तक, आप पुणे (Pune News) में सारे स्वादिष्ट सी-फूड (sea-food) पा सकते हैं। लेकिन कहां? सिर्फ आपकी पसंद के टेस्टी और आपके बजट में फिट बैठनेवाले 9 सी-फूड होटल! (best sea-food hotel)

 

1: आई एम लॉयन, स्ट्रीक्टली नॉन वेजिटेरियन (Pune News)

(Pune News) बानेर का यह रेस्टोरेंट अपने स्वादिष्ट मंगोलियाई व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध है। सी-फूड थाली से लेकर तले हुए सी-फूड, झींगा करी, चावल और नीर डोसा से लेकर मंगोलियाई शैली के सुक्का मसाला तक सब कुछ मिलता है। आपको यहां का तीखा कोंकणी प्रॉन पुलाव भी ट्राई करना चाहिए। आपको यहां स्वादिष्ट समुद्री भोजन ऐसे बजट में मिलेगा जो दो लोगों के अनुकूल हो और किफायती भी हो।