Maharashtra: Dr. Swapna Patkar | फर्जी डिग्री मामले में डॉ. स्वप्ना पाटकर को बांद्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई: ऑनलाइन टीम- फर्जी डॉक्टर की डिग्री के मामले में सायकोलॉजिस्ट और फिल्म निर्माता डॉ स्वप्ना पाटकर को बांद्रा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। उन्हे बुधवार को रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त अभिषेक त्रिमुखे ने दी है।

इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता गुरदीप कौर ने बांद्रा पुलिस थाने में शिकायत दी थी। इसके अनुसार जांच अधिकारी पीआई पद्माकर देवरे ने डॉ पाटकर के खिलाफ जवाब दर्ज कर मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कानपूर यूनिवर्सिटी के फर्जी डिग्री का मामला है। वही से डॉ पाटकर के डॉक्टरेट डिग्री मिलने का दावा शिकायतकर्ता गुरदीप कौर ने किया है। कानपूर यूनिवर्सिटी के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से 2009 में उल्लेखित विषय में पीएचडी करने का फर्जी प्रमाणपत्र तैयार कराया। उसके बाद 2016 या इससे पहले लिलावती हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर में ऑनररी कंसल्टेंट के रूप में नियुक्ति प्राप्त करने के लिए वही फर्जी कागजात प्रस्तुत किए। खुद को डॉक्टर बता कर सर्वसामान्य जनता के साथ ठगी करने की शिकायत कौर ने की थी। इसके अनुसार डॉ. पाटकर को बांद्रा पुलिस ने गिरफ्तार किया है और जांच शुरू की है।