Maharashtra IPS Officer Transfer | पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पद पर अंकित गोयल और सोलापुर ग्रामीण के अधीक्षक पद पर शिरीष सरदेशपांडे, जाने अन्य 22 अधिकारियों का ट्रांसफर कहां से कहां हुआ

पुणे : पुणेसमाचार ऑनलाइन – Maharashtra IPS Officer Transfer | पुणे ग्रामीण पुलिस विभाग के अधीक्षक पद पर अंकित गोयल की नियुक्ति की गई है. जबकि सोलापुर ग्रामीण के अधीक्षक पद पर शिरीष सरदेशपांडे की नियुक्ति की गई है. (Maharashtra IPS Officer Transfer)

 

राज्य सरकार ने गुरुवार की रात पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर का आदेश जारी किया. इससे पूर्व गोयल गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक थे. इस बीच डॉ. अभिनव देशमुख के ट्रांसफर का अलग से आदेश जारी किया जाएगा. महाराष्ट्र पुलिस अकादमी नाशिक में कार्यरत शिरीष सरदेशपांडे को सोलापुर ग्रामीण में नियुक्त किया गया है.

 

अंकित गोयल इससे पूर्व गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक थे. वे गढ़चिरौली के ग्रामीण भाग में चलाए गए विभिन्न अभियानों को लेकर चर्चा में आए थे. उनकी नियुक्ति अब पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पद पर किया गया है. जिला परिषद के आगामी चुनाव, जिले में कानून व्यवस्थ को बनाए रखना उनके सामने बड़ी चुनौती होगी. (Maharashtra IPS Officer Transfer)

अन्य पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, कौन कहां गए

1. धनंजय आर कुलकर्णी (पदस्थापना पतिक्षेत से पुलिस अधीक्षक रत्नागिरी)

2. पवन बनसोड (अपर पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद (ग्रामीण) से पुलिस अधीक्षक, सिंधुदुर्ग)

3. बसवराज तेली (पुलिस उपायुक्त, नागपूर शहर से पुलिस अधीक्षक, सांगली)

4. शेख समीर अस्लम (अपर पुलिस अधीक्षक, गढ़चिरोली से पुलिस अधीक्षक, सातारा)

5. अंकित गोयल (पुलिस अधीक्षक, गढचिरोली से पुलिस अधीक्षक पुणे

6. शिरीष एल. सरदेशपांडे (पुलिस अधीक्षक महाराष्ट्र पुलिस अकादमी, नाशिक से पुलीस अधीक्षक सोलापूर ग्रामीण)

7. राकेश ओला (पुलीस अधीक्षक एंटी करप्शन विभाग, नागपूर से पुलिस अधीक्षक अहमदनगर)

8. एम. राजकुमार (पुलिस अधीक्षक रेलवे, नागपूर से पुलिस अधीक्षक, जलगांव)

9. रागासुधा आर (समादेशक, रा.रा. पुलिस बल, गट क्र.3, जालना से पुलिस अधीक्षक परभणी)

10. संदीप सिंह गिल (समादेशक, रा.रा. पुलिस बल, गट क्र. 12 हिंगोली से पुलिस अधीक्षक हिंगोली)

11. श्रीकृष्ण कोकाटे (पुलिस उपायुक्त, बृहन्मुंबई से पुलिस अधीक्षक नांदेड)

12. सोमय विनायक मुंडे (अपर पुलिस अधीक्षक गढ़चिरोली से पुलिस अधीक्षक, लातूर)

13. सारंग डी आवाड (पुलिस उपायुक्त नागपूर शहर से पुलिस अधीक्षक बुलढाणा)

14. गौरव सिंह (पुलिस अधीक्षक, महाराष्ट्र पुलिस अकादमी, नाशिक से पुलिस अधीक्षक यवतमाल)

15. संदीप घुगे (समादेशक, रा.रा. पुलिस बल, गट क्र.11 नवी मुंबई से पुलिस अधीक्षक अकोला)

16. रवींद्रसिंह एस परदेशी (उपायुक्त राज्य गुप्तवार्ता विभाग, मुंबई से पुलिस अधीक्षक चंद्रपूर)

17. नरुल हसन (पुलिस उपायुक्त नागपूर शहर से पुलिस अधीक्षक वर्धा)

18. निखिल पिंगले (पुलिस अधीक्षक लातूर से पुलिस अधीक्षक, गोंदिया)

19. निलोप्तल (पुलिस उपायुक्त बृहन्मुंबई से पुलिस अधीक्षक गढ़चिरोली)

20. संजय ए बारकुंड (पुलिस उपायुक्त, नाशिक शहर से पुलिस अधीक्षक, धुले)

21. श्रीकांत परोपकारी (प्राचार्य, पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, नागपूर से पुलिस उपायुक्त, ठाणे शहर)

22. सचिन अशोक पाटिल (पुलिस अधीक्षक नाशिक (ग्रामीण) से पुलिस अधीक्षक अपराध जांच विभाग, औरंगाबाद)

23. लक्ष्मीकांत पाटिल (पुलिस उपायुक्त ठाणे शहर से प्राचार्य, पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, नागपूर)

24. पराग शाम मणेरे (पदस्थापना प्रतीक्षेत से उपायुक्त, विशेष सुरक्षा विभाग, मुंबई)

 

Web Title :- Maharashtra IPS Officer Transfer | Pune Rural Superintendent of Police Ankit Goyal and Solapur Rural Superintendent Shirish Sardeshpande, know from where other 22 officers were transferred

 

 

इसे भी पढ़ें

 

Pune Crime | हडपसर पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर को कोर्ट का झटका ; कारण बताओ नोटिस, जाने क्या है मामला

Giorgia Andriani | जॉर्जिया एंड्रियानी का सिजलिंग अवतार उड़ा देगा आपके होश, सबसे बोल्ड ड्रेस पहनकर दिए हॉट पोज

Bhaskar Jadhav | नारायण राणे के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने वाले भास्कर जाधव पर केस दर्ज हो, पुणे भाजपा मोर्चा ने पुणे पुलिस से की शिकायत