Maharashtra | JEE की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित ; 18 विद्यार्थी पहले स्थान पर रहे 

मुंबई, 15 सितंबर : Maharashtra | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एंट्रेंस एग्जाम (National Testing Agency Entrance Exam) यानी जेईई मेंस 2021 सेशन 4 का रिजल्ट घोषित हो गया है।  18 विद्यार्थी संयुक्त रूप से अव्वल क्रमांक पर रहे है।  इसमें महाराष्ट्र एक विद्यार्थी शामिल है। विद्यार्थी का नाम   अथर्व अभिजीत तंबत है।  महाराष्ट्र (Maharashtra) का यह विद्यार्थी देश में प्रथम आया है।  जबकि 44 विद्यार्थियों को 100% अंक मिले है। विधार्थी अपना रिजल्ट jeemain.nta.nic.in  वेबसाइट पर देख सकते है।  रिजल्ट के साथ  विद्यार्थियों को answer key वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है।

एनटीए 26, 27, 31 अगस्त और 2 सितंबर को जेईई मेंस चौथे सत्र की परीक्षा आयोजित की थी।  करीब 7. 8 लाख विद्यार्थियों ने ऑनलाइन परीक्षा दी थी।   एनटीए ने भारत के 334 शहर और 600 से अधिक केंद्रों पर JEE की मुख्य परीक्षा आयोजित की थी।  जेईई मेंस  के रिजल्ट से जेईई मेंस  क्वालीफाई कट ऑफ साफ होगा।  जेईई मेंस  परीक्षा विभिन्न चरणों में ली गई थी।  जेईई मेंस  परीक्षा का रैंक NITs, IITs और CFTI में प्रवेश के लिए और अन्य इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश के लिए इस्तेमाल की जाएगी।

 

Mumbai | एक्सप्रेस-वे के कारण मुंबई-दिल्ली का सफर केवल 13 घंटे में ; 32 करोड़ लिटर ईंधन की बचत