घर खरीदने वालों के लिए गुड न्यूज! अब छुट्टी के दिन भी सब रजिस्ट्रार कार्यालय खुले रहेंगे

पुणे : पुणेसमाचार ऑनलाइन – Maharashtra Registrars Office Open On Holiday | राज्य सरकार ने घर खरीदने वालों को बड़ी राहत दी है. अब जिला मुख्यालय और महानगरपालिका क्षेत्र के सब रजिस्ट्रार कार्यालय शनिवार और रविवार को छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे. आम नागरिकों को रजिस्ट्रेशन के लिए किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. आगामी समय में नॉन स्टॉप दस्तावेज रजिस्ट्रेशन होने की जानकारी राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने दी है. (Maharashtra Registrars Office Open On Holiday)

 

हाल के दिनों में खरीद बिक्री डील में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. आम लोगों के लिए अपने काम के वक्त में दस्तावेजों का रजिस्ट्रेशन कराना संभव नहीं हो पाता है और सब रजिस्ट्रार कार्यालय में भी भीड़ बढ़ने की वजह से छुट्टी के दिन भी दस्तावेजों का रजिस्ट्रेशन किया जा सके, इसलिए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है.

 

पुणे विभाग के (सातारा, सांगली, सोलापूर, कोल्हापूर), मुंबई विभाग के (मुंबई शहर, उपनगर),
कोकण विभाग के (ठाणे शहर, ठाणे ग्रामीण, पालघर, रायगढ़, अलीबाग), नागपूर विभाग के (नागपूर),
अमरावती विभाग के (अकोला, अमरावती), छत्रपति संभाजीनगर विभाग के (छत्रपति संभाजीनगर), लातूर विभाग के (लातूर, नांदेड),
नाशिक विभाग के (नाशिक और जलगांव) के जिला मुख्यालय और महानगरपालिका क्षेत्र के सब रजिस्ट्रार कार्यालय शनिवार और रविवार को छुट्टी के दिन भी खुला रहेगा.

 

Web Title :- Maharashtra Registrars Office Open On Holiday | Good news for home buyers! Now the registrar offices will be open even on holidays

 

इसे भी पढ़ें

 

पुणे क्राइम न्यूज़ : हडपसर पुलिस स्टेशन – Ather Energy का डीलरशिप देने के नाम पर 21 लाख की ठगी

पुणे क्राइम न्यूज : खड़क पुलिस स्टेशन – एक थाली पर एक थाली फ्री ऑफर से महिला को लगाया २ लाख का चूना

राज्य के 11 वरिष्ठ IPS पुलिस अधिकारियों को प्रमोशन देकर ट्रांसफर; IPS सुरेश मेकला, राजकुमार वटकर, कृष्ण प्रकाश, निखिल गुप्ता, रवींद्र सिंघल, सुखविंदर सिंह शामिल