महाराष्ट्र : चरित्र पर संदेह कर सपासप वार कर  पत्नी की हत्या ; सोशल मीडिया के जरिये  हुई पहचान के बाद किया था प्रेम विवाह 

मासल (बु ) (चंद्रपुर ), 1 जुलाई : डेढ़ साल पहले गोंदिया जिले में एक विधवा की चिमूर तालुका के मासल (बु )  के एक व्यक्ति से सोशल मीडिया के जरिये पहचान हुई थी. महिला ने घरवालों का विरोध कर मासल (बु )  के तंटामुक्त समिति के जरिये उस व्यक्ति के साथ प्रेम विवाह किया था. इससे उसे एक बेटी हुई।  लेकिन पति उसके चरित्र पर संदेह करता था।  इसी सदेह में मंगलवार की रात 12 बजे पति-पत्नी में जमकर लड़ाई हुई।  इस दौरान पति ने घर के बाहर रखे चाक़ू से वार कर पत्नी की हत्या कर दी।

मृत महिला का नाम विशाखा दीक्षित पाटिल (उम्र 29, नि- मासल ) है।  इस मामले में उसके पति दीक्षित हरिदास पाटिल (उम्र 39 वर्ष ) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  आरोपी दीक्षित की विशाखा तीसरी पत्नी थी।  इससे पूर्व आरोपी ने विहीरगांव में और नागपुर की लड़की से प्रेम कर प्रेम विवाह किया था।  लेकिन आरोपी के संदेह करने की आदत  की वजह से दोनों पत्नी ज्यादा तीन तक उसके साथ नहीं रही। डेढ़ साल तक विशाखा का परिवार सही चल रहा था।

लेकिन संदेह करने की आदत की वजह से पति-अपत्नी में विवाद शुरू हो गया था।  इस आदत से परेशान होकर महिला बेटी को छोड़कर एक महीने के लिए मायके गई थी।  वह सात महीने ससुराल नहीं आई।  इस दौरान पत्नी ने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।  इसके बाद पति ने पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज करा दी। इसके बाद फिर से फ़ोन पर विशाखा और दीक्षित में बात होने लगी।  इसके बाद विशाखा ससुराल आ गई. ससुराल आये हुए उसे 8 दिन हुए थे।  लेकिन मंगलवार की रात फिर से दोनों में संदेह को लेकर लड़ाई शुरू हो गई।  झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति ने हथोड़े से वार कर पत्नी की हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।  उसे कोर्ट में पेश किया गया था जहां कोर्ट ने उसे शुक्रवार तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।  सहायक पुलिस इंस्पेक्टर मंगेश मोहोड़ मामले की जांच कर रहे है।