महाराष्ट्र में जल्द मानसून देगा दस्तक

पुणे : समाचार ऑनलाइन – शहर में बढ़ रहे गर्मी से लोग परेशान है। पिछले कुछ दिनों से देश कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप जारी है। बात करें पुणे शहर की तो यहां आज का मैक्सिमम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस वहीं न्यूनतम 22. 9 है। मौसम के मिजाज में हो रहा बदलाव ने लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में मौसम अपना करवट बदलेगी।

विभाग के मुताबिक पश्चिम विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो चुका है। ऐसे में तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया है कुछ इलाकों में इसने दस्तक दे दी है तो कुछ में जल्द ही दस्तक देने जा रहा है। एक से दो दिन में उत्तर भारत में मौसम का बदला हुआ रूप नजर आएगा। यहां हवाओं के साथ कुछ जगहों पर बादल गरजेंगे और बारिश भी होगी। यही नहीं कुछ जगहों पर बादल भी छाए रहेंगे। मौसम के इस तरह करवट लेने से निश्चित रूप से लोगों को झूलसा देने वाली गर्मी से बड़ी राहत मिलने की संभावना है।

इसके अलावा कर्नाटक और तमिलनाडु के भी कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ-साथ महाराष्ट्र में भी मौसम विभाग ने प्री मानसून की दस्तक की बात कही है। इसके मुताबिक विदर्भ में मौसम करवट ले सकता है।