केरल रवाना हुई महाराष्ट्र की मेडिकल टीम में पुणे के 26 डॉक्टर भी शामिल

पुणे। समाचार ऑनलाइन
केरल इस वक्त जबरदस्त बाढ़ की चपेट में है। राज्य में 100 साल में यह सबसे भीषण बाढ़ है, अब तक इसकी चपेट में तकरीबन 350 लोग आ चुके हैं वहीं सवा सात लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं। केरलवासियों की मदद के लिए 20 करोड़ रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा के बाद महाराष्ट्र से करीब 100 डॉक्टर और पैरामेडिकल कर्मियों की एक टीम बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिये रवाना हुई। इसमें मुंबई जेजे हॉस्पिटल के 55 और पुणे के ससून हॉस्पिटल के 26 डॉक्टर शामिल हैं।
[amazon_link asins=’B018KII2SA’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’df6eebeb-a508-11e8-a953-01d0a30ae16f’]
डॉक्टरों की टीम भारतीय वायुसेना के दो विमानों में सवार होकर तिरुवनंतपुरम के लिये रवाना हुए। राहत प्रयासों पर स्वयं निगरानी रखने के लिये महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री गिरीश महाजन भी इनमें से एक विमान पर सवार हैं। राज्य सरकार के अधिकारियों के अनुसार करीब 100 डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मियों की एक टीम केरल गयी है। खुद चिकित्सा शिक्षा मंत्री महाजन केरल सरकार से उनकी आवश्यकताओं के बारे में बात करेंगे और हमारे डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल कर्मियों को इसके अनुरूप तैनात किया जायेगा।
[amazon_link asins=’B009DA69W6′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’eb9434c4-a508-11e8-aff7-b730e549332e’]
इस मेडिकल टीम में मुंबई स्थित जे जे अस्पताल के डीन डॉ. मुकुंद तायड़े सहित 55 डॉक्टर, पुणे में ससून अस्पताल से 26 डॉक्टर, 14 पैरामेडिकल कर्मचारी और मंत्रालय के कुछ सदस्य शामिल हैं। महाराष्ट्र सरकार ने इससे पहले केरल के लिये 20 करोड़ रुपये की सहायता देने का संकल्प जताया था। केरल के लिये 30 टन तैयार भोजन के पैकेट, दूध पाउडर, रजाइयां, चादरें, कपड़े, साबुन और सैनिटरी नैपकिन भेजा था। इस बारे में जारी की गई आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि सामग्री का चयन केरल सरकार द्वारा जारी सूची के आधार पर किया गया था।