मतिमंद ने लगाया महिला को गले, लोगों ने की पिटाई

पुणे : पुणे समाचार

महिला के साथ छेड़छाड़ कर रहे एक मतिमंद शख्स की लोगों ने जमकर धुनाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी का नाम सागर भिमराव परामणे (उम्र ४०) है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह 11 बजे के आसपास आकुर्डी में एक 29 वर्षीय महिला से सागर अचानक छेड़खानी करने लगा, इतना ही नहीं उसने महिला को गले भी लगा लिया। सागर की इस हरकत से महिला डरकर चिल्लाने लगी। यह देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत आरोपी को पकड़ा और धुनाई करने के बाद उसे निगड़ी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि सागर प्रमाणे मानसिक रूप से विकलांग है।